नई दिल्ली । देश में कई दिनों बाद कोरोना के एक लाख से कम मामले सामने आए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि देश में बीते 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 83,876 नए मामले सामने आए हैं। वहीं, इस दौरान 1,99,054 लोग ठीक भी हुए हैं। इसके अलावा कोरोना के कारण 895 लोगों की जान भी गई है। गौरतलब है कि कोरोना के करीब एक महीने बाद 1 लाख से कम मामले सामने आए हैं। इससे पहले, 5 जनवरी को कोरोना के लगभग 91 हजार नए मामले सामने आए थे। वहीं, कल कोरोना के 1,07,474 नए मामले मिले थे।इसके साथ ही डेली पाजिटिविटी दर भी अब 7.25% हो गई है। देश में कोरोना के एक्टिव मामले घटकर 11,08,938 हो गए हैं। अब तक इस महामारी से 5,02,874 लोगों की जान जा चुकी है।
Related Articles

July 19, 2026
2
Sonam Wangchuk Hunger Strike: वांगचुक को सफदरजंग से शिफ्ट करने की मांग: पत्नी पहुंचीं हाईकोर्ट, X पर बोले- 20 जुलाई होगा ‘आजादी का दूसरा आंदोलन’

February 5, 2026
13

