रायबरेली । सोशल मीडिया पर सदर विधायक का अमर्यादित पोस्टर वायरल करने का मामला तूल पकड़ रहा है। खुद विधायक ने सामने आकर कांग्रेस और संबंधित मीडिया संस्थान को आड़े हाथों लिया। साथ ही कानूनी कार्रवाई करने की भी बात कही। विधायक अदिति सिंह सदर सीट से भाजपा की उम्मीदवार हैं। एक फिल्मी पोस्टर को एडिट करके उसमें अदिति की फोट लगाकर अभद्र टिप्पणी की गई।मीडिया संस्थान ने इसे सोशल मीडिया पर साझा भी किया। पोस्टर वायरल होते ही अदिति के पक्ष में लोग लामबंद होने लगे और इस कृत्य की निंदा करने लगे। रविवार को अदिति ने प्रेस वार्ता की और कहा कि इस तरह की ओछी राजनीति कांग्रेस को नहीं करनी चाहिए। मैं मीडिया संस्थान पर कार्रवाई करुंगी। सोशल मीडिया से पोस्ट डिलीट करने से क्या होता है। जिन्होंने ये कृत्य किया है, वे जनता में माफी मांगें। कांग्रेस पर हमलावर अदिति बोलीं, विनाश काले विपरीत बुद्धि। दूसरों को नुकसान पहुंचाने के चक्कर में कांग्रेस अपना नुकसान कर रही है। किसी भी महिला के लिए गंदी विचारधारा का प्रकाशन करना कहां की नैतिकता है।लोकतांत्रिक व्यवस्था है। जनता के बीच साफ सुथरे तरीके से अपने विचार रखने चाहिए। कांग्रेस पार्टी खत्म होने की कगार पर पहुंच चुकी है। विरोधी जान रहे हैं कि यूपी में सारी सीटें हार रहे हैं। प्रियंका वाड्रा गांधी पर निशाना साधते हुए वह बोलीं कि लड़की हूं लड़ सकती हूं का नारा देने वाले इस तरह लड़कियों को बदनाम करके लड़ेंगे। शर्मिंदा करके लड़ेंगे। अगर करनी है तो विचारों की राजनीति करिए। राजैनतिक स्तर न गिराइए। मीडिया हाउस और कांग्रेस को ऐसा नहीं करना चाहिए। मैं लीगल एक्शन लूंगी। चुनाव आयाेग से शिकायत भी करुंगी। ऐसी हरकत हमारे समाज और संस्कृति के खिलाफ हैं।
Related Articles

July 19, 2026
2
Sonam Wangchuk Hunger Strike: वांगचुक को सफदरजंग से शिफ्ट करने की मांग: पत्नी पहुंचीं हाईकोर्ट, X पर बोले- 20 जुलाई होगा ‘आजादी का दूसरा आंदोलन’

May 31, 2026
127

