बुलंदशहर । बुलंदशहर के कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव खेतलपुर बैंसरोली गांव में धार्मिक स्थल में तोडफ़ोड़ कर क्षतिग्रस्त कर दिया। घटना की जानकारी होते सुबह ग्रामीणों का जमावड़ा लग गया। विशेष समुदाय के लोगों ने खुर्जा रोड पर हंगामा किया और आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। ग्रामीणों ने जाम लगाने का भी प्रयास किया। लेकिन इस बीच संभ्रांत लोगों ने उन्हें समझा-बुझाकर शांत किया। सूचना पर एसपी शशांक सिंह कोतवाली देहात निरीक्षक संदीप कुमार सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को समझाया बुझाया। घंटों हंगामे के बाद पुलिस ने क्षतिग्रस्त धार्मिक स्थल की मरम्मत शुरू करा दी है। एएसपी ने अज्ञात आरोपितों कर खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार करने का आस्वासन दिया है।
Related Articles

May 31, 2026
127
Lucknow News: बंसल क्लासेस (कोटा) का लखनऊ में भव्य शुभारंभ, बिमला इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल में नए शैक्षणिक विंग का उद्घाटन

February 5, 2026
13

