नई दिल्ली । बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री पूजा भट्ट का जन्म 24 फरवरी 1972 को मशहूर निर्माता-निर्देशक महेश भट्ट के घर में हुआ था। वह महेश भट्ट की पहली पत्नी किरण भट्ट की बेटी हैं। घर में फिल्मों का माहौल होने की वजह से पूजा भट्ट को बचपन से ही अभिनय की ओर रुचि रही थी। इसी वजह से उन्होंने महज 17 साल की उम्र में बॉलीवुड में कदम रख दिया था।पूजा भट्ट ने साल 1989 में पिता महेश भट्ट के निर्देशन में बनी फिल्म डैडी से अभिनय की शुरुआत की। इस फिल्म को दर्शकों का काफी प्यार मिला था। इसके बाद पूजा भट्ट ने दिल है के मानता नहीं, सड़क, सर, हम दोनों और चाहत जैसी कई शानदार फिल्मों में बतौर अभिनेत्री काम किया था। उनकी इन सभी फिल्मों को दर्शकों को काफी प्यार मिला। पूजा भट्ट 90 के दशक की जानी-मानी अभिनेत्री बन गई थीं। लंबे समय तक अभियन करने के बाद पूजा भट्ट ने निर्देशक के तौर पर भी फिल्मों में हाथ आजमाया। उन्होंने बतौर निर्देशक साल 2004 में फिल्म पाप से बॉलीवुड में डेब्यू किया। इसके बाद पूजा भट्ट हॉलीडे, धोखा, कजरारे और जिस्म 2 जैसी फिल्मों को निर्देशन किया। फिल्मों के अलावा पूजा भट्ट अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी काफी सुर्खियों में रहती हैं। एक समय ऐसा था जब वह अपनी सौतेली मां सोनी राजदान को बिल्कुल पसंद नहीं करती थीं।इस बात का खुलासा खुद पूजा भट्ट ने अपने एक इंटरव्यू में किया था। सोनी राजदान के साथ पिता महेश भट्ट के रिश्ते के बारे में जानने के दिन के बारे में बात करते हुए, पूजा ने मैगजीन स्टारडस्ट को बताया था, ‘उन्होंने (महेश भट्ट) मुझसे कभी कुछ नहीं छिपाया। एक बार जब मैं गहरी नींद में सो रही थी और सुबह करीब डेढ़ बजे उन्होंने मुझे जगाया और मुझसे कहा कि पूजा मैं एक दूसरी औरत को देख रहता हूं। मेरा उसके साथ अफेयर चल रहा है और मैं चाहता हूं कि आप पहले जान लें’। यह मेरी मां के जाने से पहले ही था। तो इससे पता चलता है कि वह कितने खुले और ईमानदार हैं मेरे साथ।
Related Articles

November 1, 2026
2
Drishyam 3: बॉक्स ऑफिस पर अजय देवगन की फिल्म का जलवा, 30 दिन में 587 करोड़ के पार पहुंची कमाई

October 31, 2026
3

