अंबेडकरनगर । उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव 2022 के पांचवें चरण के मतदान में प्रचार के अंतिम दिन भाजपा के दिग्गज मोर्चे पर रहेंगे। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तथा भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह शुक्रवार को ताबड़-तोड़ चुनावी सभाएं करेंगे। हालांकि, इसी बीच एक बड़ी खबर यह है कि भाजपा के चाणक्य माने जाने वाले केंद्रीय मंत्री अमित शाह का अंबेडकरनगर का प्रस्तावित दौरा निरस्त हो गया है। भाजपा जिलाध्यक्ष मिथिलेश त्रिपाठी ने बताया कि यूक्रेन संकट को लेकर दिल्ली में एक महत्वपूर्ण मीटिंग के चलते जनसभा निरस्त कर दी गई है। हालांकि, केंद्रीय गृह मंत्री का यूपी का अन्य प्रस्तावित दौरे का कार्यक्रम यथावत निर्धारित है। बता दें कि पांचवें चरण का मतदान 27 फरवरी को होना है। पांचवें चरण में 11 जिलों की 61 सीटों पर मतदान होगा। भाजपा ने 2017 में इस चरण में 47 सीटें जीती थी।
Related Articles

May 31, 2026
123
Lucknow News: बंसल क्लासेस (कोटा) का लखनऊ में भव्य शुभारंभ, बिमला इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल में नए शैक्षणिक विंग का उद्घाटन

February 5, 2026
13

