नई दिल्ली, एजेंसी। इजरायल के प्रधानमंत्री नफ्ताली बेनेट 2 अप्रैल को भारत दौरे पर आएंगे। जानकारी इजरायली प्रधानमंत्री कार्यालय के तरफ से दी गई है। प्रधानमंत्री बेनेट ने कहा कि मुझे अपने मित्र पीएम मोदी के निमंत्रण पर भारत की अपनी पहली ऑफिशियल यात्रा पर काफी खुशी हो रही है। उन्होंने कहा कि हम भारत के साथ अपने संबंधों को और मजबूत करने के लिए आगे बढ़ते रहेंगे। पीएम बनने के बाद बेनेट की यह पहली भारत यात्रा होगी।इस दौरान दोनों देशों के बीच यूक्रेन संकट को लेकर चर्चा हो सकती है। बेनेट की यह यात्रा ऐसे वक्त में हो रही है जब दोनों देश राजनयिक संबंधों की स्थापना के 30 साल पूरे होने का जश्न मना रहे हैं। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनके इजरायली समकक्ष ने आखिरी बार पिछले साल नवंबर में ग्लासगो में संयुक्त राष्ट्र जलवायु परिवर्तन सम्मेलन COP 26 के दौरान मुलाकात की थी। भारत और इजराइल के बीच 29 जनवरी 1992 को पूर्ण राजनयिक संबंध स्थापित हुए थे। इस वर्ष की शुरुआत में इस मौके को चिह्नित करने के लिए एक स्मारक लोगो लॉन्च किया गया। लोगो में डेविड के सितारे और अशोक चक्र को दर्शाया गया है और यह अंक 30 बनाता है जो द्विपक्षीय संबंधों की 30वीं वर्षगांठ के रूप को दर्शाता है।फरवरी में भारत के कई लोकप्रिय इमारतों जैसे मुंबई में गेटवे ऑफ इंडिया और दिल्ली में तीन मूर्ति हाइफा चौक और इजराइल के मसादा किले को भारतीय और इजरायल के झंडे के रंगों से जगमगाते देखा गया। बेनेट की यात्रा के दौरान यूक्रेन संकट पर चर्चा होने की संभावना है। भारतीय और इडराइली प्रधानमंत्रियों ने संकट को लेकर रूस और यूक्रेन के नेतृत्व के साथ बातचीत भी की है। पीएम बेनेट मास्को का औचक दौरा भी किया था। वही पीएम मोदी और रूसी राष्ट्रपति पुतिन के बीच 24 फरवरी को यूक्रेन पर हमला शुरू के बाद से कई बार इस मुद्दे पर बात कर चुके हैं।
Related Articles

October 11, 2026
3
Nepal Flood: नेपाल में बाढ़ का कहर: गोरखा में मची तबाही, कई बस्तियां उजड़ीं; 10 लोग लापता

October 11, 2026
3

