लखनऊ । मात्र पांच साल में भाजपा कार्यकर्ताओं और जनता के बीच अपनी छाप बनाने वाले उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक कार्यकर्ताओं का सम्मान, जनता का काम और सरकार की योजनाओं का हर किसी तक लाभ पहुंचाने का संकल्प लेकर ही अपना काम करेंगे। बसपा छोड़कर 2017 में भाजपा के टिकट पर मध्य विधानसभा सीट से चुनाव जीतने वाले ब्रजेश पाठक इस बार कैंट सीट से चुनाव लड़े थे और वहां पर भी कमल को खिलाने का काम किया। कानून मंत्री का दायित्व निभाने वाले ब्रजेश पाठक को इस बार प्रोन्नत कर उप मुख्यमंत्री बनाया गया है। दैनिक जागरण से बातचीत में उन्होंने कहा कि वह हमेशा से ही जनता और कार्यकर्ताओं के बीच ही रहे हैं। उनका घर कभी किसी के लिए बंद नहीं रहा है। वह जानते हैं कि अगर कार्यकर्ताओं का सम्मान नहीं होगा तो उनका किसी पद पर रहना बेकार है। इसलिए कार्यकर्ताओं का सम्मान, जनता का काम और सरकारी योजनाओं का लाभ जरुरतमंदों तक पहुंचाने का ही काम करेंगे। वह कैंट क्षेत्र से विधायक हैं लेकिन उनके पास कोई भी काम लेकर आएगा तो उस निराशा हाथ नहीं लगेगी। वह हमेशा से जनता के बीच जाने में ही विश्वास रखते थे और आगे भी ऐसा ही होगा। कानून मंत्री का दायित्व निभाने वाले ब्रजेश पाठक को इस बार प्रोन्नत कर उप मुख्यमंत्री बनाया गया है। उन्होंने कहा कि वह हमेशा से ही जनता और कार्यकर्ताओं के बीच ही रहे हैं। उनका घर कभी किसी के लिए बंद नहीं रहा है। वह जानते हैं कि अगर कार्यकर्ताओं का सम्मान नहीं होगा तो उनका किसी पद पर रहना बेकार है। इसलिए कार्यकर्ताओं का सम्मान, जनता का काम और सरकारी योजनाओं का लाभ जरुरतमंदों तक पहुंचाने का ही काम करेंगे। वह कैंट क्षेत्र से विधायक हैं लेकिन उनके पास कोई भी काम लेकर आएगा तो उस निराशा हाथ नहीं लगेगी। वह हमेशा से जनता के बीच जाने में ही विश्वास रखते थे और आगे भी ऐसा ही होगा।
Related Articles

July 19, 2026
2
Sonam Wangchuk Hunger Strike: वांगचुक को सफदरजंग से शिफ्ट करने की मांग: पत्नी पहुंचीं हाईकोर्ट, X पर बोले- 20 जुलाई होगा ‘आजादी का दूसरा आंदोलन’

May 31, 2026
127

