लखनऊ । उत्तर प्रदेश बोर्ड की परीक्षा में पेपर लीक का मामला सामने आया है। बुधवार को दोपहर दो बजे से इंटरमीडिएट की अंग्रेजी विषय की परीक्षा होनी थी। इससे पहले ही पेपर लीक होने की वजह से प्रदेश के 24 जिलों में परीक्षा रद्द कर दी गई है। सचिव आराधना शुक्ला ने अंग्रेजी का प्रश्न पत्र लीक होने की जानकारी दी। हाईस्कूल अंग्रेजी की 24 जिलों में निरस्त हुई परीक्षा अब 13 अप्रैल को होगी।अपर मुख्य सचिव होम अवनीश अवस्थी ने बलिया के डीएम एवं एसपी से पेपर लीक मामले की विस्तृत रिपोर्ट मांगी है। वहीं अपर मुख्य सचिव माध्यमिक शिक्षा आराधना शुक्ला का कहना है कि केवल बलिया के डीआइओएस को निलंबित कर कानूनी कार्रवाई की जा रही है। मामले की जांच एसटीएफ को सौंपी गई है। दोषियों पर एनएसए की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि पेपर लीक मामले में बच्चों की कोई गलती नहीं है।उत्तर प्रदेश के बलिया और देवरिया में बुधवार को दूसरी पाली में इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा में अंग्रेजी का पेपर लीक होने के बाद 24 जिलों में परीक्षा स्थगित कर दी गई है। इन 24 जिलों को छोड़कर अन्य जिलों में अंग्रेजी की परीक्षा होगी। बता दें कि प्रश्न पत्र लीक होने के बाद 316 EH सीरीज का पेपर भी वायरल हो रहा है।
Related Articles

September 14, 2026
3
Artificial Intelligence: शिक्षा से प्रशासन तक AI का इस्तेमाल बढ़ेगा, यूपी के सभी विश्वविद्यालयों में लागू होगी नई नीति

September 14, 2026
1
Uttar Pradesh Politics: आकाश आनंद को रामदास आठवले का ऑफर, बोले- RPI में आइए; यूपी में 25 सीटें चाहिए, नहीं तो अकेले लड़ेंगे

September 14, 2026
0
UP Politics: गरीब राजभर समाज में पैदा हुआ, इसलिए मेरी पैदाइश पर टिप्पणी? ओपी राजभर का सपा पर पलटवार

September 14, 2026
3