लखनऊ। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआइ) ने टोल टैक्स की दरों में बढ़ोतरी कर दी है। यह दरें 31 मार्च रात 12 बजे के बाद से लागू कर दी जाएंगी। एनएचएआइ हर साल टोल टैक्स की दरों में बढ़ोतरी करता है। एनएचएआइ के परियोजना निदेशक एनएन गिरी ने बताया कि करीब आठ फीसद दरें बढ़ाई गई हैं।इस बार टोल टैक्स की दरों में बढ़ोतरी आठ से दस फीसद के आसपास होगी। गिरी के मुताबिक, निजी वाहनों पर ज्यादा बोझ नहीं डाला गया है। सिर्फ पांच रुपये प्रति फेरे बढ़ोतरी की गई है। वाणिज्यिक वाहनों पर यह बढ़ोतरी अधिक की गई है।राजधानी से छह हाइवे आपस में जुड़ते हैं। वर्तमान में हरदोई से शाहजहांपुर वाले हाइवे पर अभी टोल प्लाजा लागू नहीं है। वहीं सीतापुर हाइवे पर टाेल टैक्स की दरों में बदलाव एक अक्टूबर से होता है। फिलहाल कानपुर, अयोध्या, रायबरेली और सुलतानपुर जाने के लिए आठ फीसद टोल की दरें बढ़ाकर देनी होंगी।
Related Articles

October 11, 2026
4
Business News: रक्षा निर्यात में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए अदाणी डिफेंस को SIDM चैंपियन अवार्ड 2026

October 11, 2026
3

