इस्लामाबाद ,एजेंसी । पाकिस्तान में मचा सियासी भूचाल अभी थमा नहीं है। पिछले माह से जारी सियासी घमासान में एक भूमिका वहां के राष्ट्रपति आरिफ अल्वी की भी रही थी। पहले कहा जा रहा था कि वो भी अपने पद से इस्तीफा दे सकते हैं। हालांकि, अब उन्होंने इससे साफ इनकार कर दिया है। पाकिस्तान की मीडिया रिपोर्ट में राष्ट्रपति आफिस का हवाला देते हुए कहा है कि वो इस्तीफा देने के खिलाफ हैं।ऐसा इसलिए क्योंकि उन्होंने सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद राष्ट्रपति आरिफ अल्वी ने इमरान खान को केयरटेकर पीएम बने रहने का आदेश पारित किया था। अपने आदेश में उन्होंने इमरान खान की सलाह पर नेशनल असेंबली को भंग कर दोबारा चुनाव कराने की भी बात कही थी। इसके बाद से ही पाकिस्तान की राजनीति के जानकारों का कहना था कि राष्ट्रपति आरिफ अल्वी ने सुप्रीम कोर्ट के आदेश की अवहेलना की है। पाकिस्तान के वरिष्ठ पत्रकार हामिद मीर ने यहां तक कहा था कि राष्ट्रपति पर इसके लिए कटेंप्ट आफ कोर्ट का मामला बनता है। इसको देखते हुए कहा जा रहा था कि वो अपने पद से इस्तीफा तक दे सकते हैं। हालांकि अब उन्होंने इससे साफ इनकार कर दिया है।
Related Articles

September 15, 2026
2
India US Relations: अमेरिकी प्रतिबंध बिल में भारत की एंट्री! रूस से कारोबार पर 100% शुल्क का प्रस्ताव चर्चा में

September 14, 2026
5

