हिमांचल प्रदेश , रिवालसर। बल्ह थाना क्षेत्र के तहत रिवालसर क्षेत्र की 27 वर्षीय महिला ने अपने फेसबुक फ्रें ड पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। पुलिस ने महिला की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। वहीं, आरोपी पर अब गिरफ्तारी की तलवार लटक गई है। आरोपी जिला कांगड़ा का बताया गया है। जानकारी के अनुसार पीडि़त महिला ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाते हुए कहा है कि गत दो वर्ष पहले हमारी मुलाकात फेसबुक के माध्यम से हुई थी। उसके बाद आरोपी कई बार हमारे घर आ चुका है। मेरे पति चालक है तथा उनकी उपस्थिति में वह गत 28 मार्च को हमारे घर आया और रात के अंधेरे में मेरे कमरे में घुस कर उसने मेरे साथ दुष्कर्म को अंजाम दिया। जब मैं शोर मचाने लगी तो इसने मुझे जान से मारने की धमकी दी। महिला की शिकायत पर बल्ह पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पीडि़त महिला का मेडिकल करवाया गया है। मामले की पुष्टि सहायक पुलिस अधीक्षक मंडी विवेक चैहल ने की है।
Related Articles

September 15, 2026
5
UCC News: एक देश, एक कानून पर बहस तेज, जानिए UCC को लेकर किस पार्टी का क्या रुख

September 15, 2026
3

