जयपुर : खेल मंत्री ने RR पर लगाया अतिक्रमण का आरोप, जुर्माना भरने को तैयार

जयपुर। सवाई मानसिंह स्टेडियम में आईपीएल की टीम राजस्थान रॉयल्स और लखनऊ सुपर जाएंट्स मुकाबले से पहले विवाद खड़ा हो गया। यहां पहुंचे प्रदेश के खेल मंत्री अशोक चांदना ने स्थाई निर्माणों को लेकर कड़ा ऐतराज जताया और राजस्थान रॉयल्स से अपनी नाराजगी जाहिर की। उन्होंने स्टेडियम में स्थाई और अस्थाई निर्माण को अतिक्रमण बताया।

खेल मंत्री अशोक चांदना ने कहा कि स्थाई और अस्थाई निर्माण अतिक्रमण की सूची में आते है और इस पर कार्यवाही की जानी जरूरी है। राजस्थान रॉयल्स ने नियमानुसार राशि जमा कराने की बात कही है। वह अगले मैच से पहले पूरी राशि का भुगतान खेल विभाग को कर देगी। सरकारी राशि हासिल होने के बाद उन्हें कोई आपत्ति नहीं होगी।

इसके बाद राजस्थान रॉयल्स और पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों ने मिलकर मैच शुरू होने से पहले इस विवाद का निपटारा किया गया। मुकाबले से शुरू होने से पहले राजस्थान रॉयल्स टीम प्रबंधन खेल मंत्री के पास पहुंचकर जुर्माना भरने को तैयार हो गया।

Related Articles