गोरखपुर की सभी सीटों पर भाजपा आगे, देवर‍िया में भी भाजपा का परचम

गोरखपुर की सभी नौ व‍िधानसभा सीटों पर भाजपा प्रत्‍याशी आगे चल रहे हैं। गोरखपुर सदर व‍िधानसभा सीट से सीएम योगी आद‍ित्‍यनाथ लगातार अपनी बढ़त बनाए हुए हैं। गोरखपुर ग्रामीण विधानसभा सीट पर भाजपा के विपिन सिंह दूसरे चरण की मतगणना के बाद अपने निकटतम प्रतिनिधि प्रतिद्वंदी विजय बहादुर यादव से 6965 वोट से आगे चल रहे हैं। कैम्पियरगंज में दूसरे राउंड में पूर्व मुख्यमंत्री वीर बहादुर सिंह के पुत्र फतेह बहादुर सिंह से 560 मतों से आगे चल रहे हैं। वहां सपा की काजल निषाद को 5277 व भाजपा के फतेह बहादुर सिंह को द्वितीय चरण की मतगणना में 5837 मत मिले हैं। उधर, देवरिया जिले में भाजपा प्रत्‍याशी कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही पथरदेवा, देवरिया में शलभ मणि त्रिपाठी, बरहज से दीपक मिश्रा शाका आगे चल रहे हैं।द‍ेवर‍िया में दूसरे चरण की मतगणना में भाजपा के शलभ मणि त्रिपाठी भाजपा 4157, सपा के अजय सिंह पिंटू 2075, बसपा के रामसरन को 916 मत म‍िले जबकि स‍िद्धार्थनगर के इटवा विधानसभा क्षेत्र में सपा के माता प्रसाद पांडेय 4741, भाजपा के सतीश द्विवेदी 4272 और बसपा के हरिशंकर सिंह को 1103 मत म‍िले। उधर, गोरखपुर के पिपराइच विधानसभा सीट पर भाजपा के महेंद्र पाल सिंह समाजवादी पार्टी के अमरेंद्र निषाद से 2060 मत से आगे चल रहे हैं। महेंद्र पाल को 4340, अमरेंद्र को 2280 व बीएसपी के दीपक अग्रवाल को 861 मत मिला है।गोरखपुर में पहले राउंड में गोरखपुर सदर व‍िधानसभा से भाजपा प्रत्‍याशी सीएम योगी आद‍ित्‍यनाथ अपने न‍िकटतम प्रतिद्वंदी समाजवादी पार्टी की सुभावती से 4464 मतों से आगे चल रहे हैं। उन्हें 5540 मत मिले हैं तो सुभावती को 1076। चंद्रशेखर को 133 वोट मिले हैं। महराजगंज सदर भाजपा के जयमंगल कन्नौजिया 3087 वोट पाकर आगे। दूसरे स्थान पर निर्दल निर्मेष मंगल हैं, इन्‍हें 2089 मत म‍िले हैं। गोरखपुर ग्रामीण में भाजपा प्रत्याशी विपिन सिंह अपने निकटतम पर प्रतिद्वंद्वी सपा के विजय बहादुर यादव से 3740 वोट से आगे चल रहे हैं

Related Articles