आगामी वेब सीरीज़ ‘शिक्षा मंडल’ में एक गंभीर पुलिसवाली की भूमिका निभाने जा रहीं गौहर खान सोशल मीडिया पर अपने फैंस से मिलकर भावुक हो गईं, जहां उन्होंने बताया कि भारत के प्रमुख ओटीटी प्लेटफॉर्म एमएक्स प्लेयर की अगली ओरिजिनल सीरीज़ ‘शिक्षा मंडल’ की कल हुई घोषणा के लिए यह कितना बढ़िया दिन था! यह सीरीज़ भारत की शिक्षा प्रणाली के सबसे बड़े घोटाले के इर्द-गिर्द घूमती है। सैयद अहमद अफज़ल द्वारा निर्देशित और गौहर खान, गुलशन देवैया और पवन मल्होत्रा अभिनीत वेब सीरीज़ ‘शिक्षा मंडल – पावर पैसे का… स्कैम शिक्षा का’ सच्ची घटनाओं से प्रेरित है। गौहर खान अपने आगामी शो ‘शिक्षा मंडल’ के लॉन्च से पहले अपने पिता को याद करके भावुक हो गईं। गौहर ने बताया, ‘‘मैं एमएक्स प्लेयर पर अपने अगले शो ‘शिक्षा मंडल’ के लिए बहुत उत्साहित हूं। आज मैं अपने पिता का घर देखने के लिए, खुद गाड़ी चलाकर पुणे गई और इसकी साफ-सफाई करवाई। यह बड़ा भावुक पल है, क्योंकि वो मुझे एक पुलिसवाली के रूप में देखना पसंद करते। उन्हें मेरे हर काम से प्यार था। मुझे उम्मीद है कि वो मुझे देख सकते हैं और उन्हें मुझ पर गर्व है।’’ पिछले साल मई में गौहर खान पर उस वक्त दुख का पहाड़ टूट पड़ा था, जब उन्होंने अपने पिता को खो दिया था। वो अपने पिता के बहुत करीब थीं क्योंकि वो उनकी ज़िंदगी के सबसे खास इंसान थे। एक सामाजिक रूप से प्रासंगिक विषय और समान रूप से प्रतिभाशाली कलाकारों के साथ, ‘शिक्षा मंडल’ ऐसे भ्रष्टाचार, धोखाधड़ी, जालसाज़ी और ऐसी आपराधिक साजिश का खुलासा करेगी, जो भारत के मासूम छात्रों को शिकार बनाती है। दर्शकों को एमएक्स ओरिजिनल सीरीज़ ‘शिक्षा मंडल’ में सच्ची घटनाओं से प्रेरित एक दिलचस्प कहानी देखने को मिलेगी।
Related Articles

October 25, 2026
1
Ramayan New Song: रामायण का नया गाना ‘मंगल रंग’ रिलीज, सीता स्वयंवर से वनवास तक दिखी राम-सिया के प्रेम की झलक

October 25, 2026
2

