कोरोना संक्रमित यूपी के कैबिनेट मंत्री व पूर्व अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर चेतन चौहान का निधन

कोरोना संक्रमण के कारण बेहद गंभीर हालत में गुरुग्राम के मेदांता हॉस्पिटल में भर्ती योगी आदित्यनाथ सरकार के कैबिनेट मंत्री चेतन चौहान का आज निधन हो गया। क्रिकेटर से नेता बने मंत्री चेतन चौहान के निधन पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दुख जताया है। उत्तर प्रदेश सरकार ने कैबिनेट मंत्री चेतन चौहान के निधन पर राजकीय शोक की घोषणा की है।

73 वर्षीय चेतन चौहान को लखनऊ के संजय गांधी पीजीआइ से शनिवार को ही मेदांता शिफ्ट किया गया था। वहां पर वह लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर थे। बताया जाता है कि उनकी किडनी काम नहीं कर रही है। योगी आदित्यनाथ सरकार में कैबिनेट मंत्री चेतन चौहान की हालत बेहद गंभीर थी। कोरोना संक्रमण पॉजिटिव के कारण लम्बे समय से संजय गांधी पीजीआइ में भर्ती रहे चेतन चौहान की किडनी ने काम करना बंद कर दिया था। उनको लखनऊ से गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में शिफ्ट किया गया है, जहां पर उनको लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर रखा गया था।कोरोना वायरस से संक्रमित उत्तर प्रदेश के होमगार्ड मंत्री चेतन चौहान को 11 जुलाई को कोरोना संक्रमण के कारण भर्ती कराया गया था। क्रिकेट में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाले उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री चेतन चौहान के पास सरकार में सैनिक कल्याण, होमगार्ड, पीआरडी और नागरिक सुरक्षा मंत्रालय हैं। 11 जुलाई को संजय गांधी पीजीआई में हुए थे एडमिट
11 जुलाई को कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद उनको संजय गांधी पीजीआई में एडमिट कराया गया था। इसके बाद किडनी और ब्लड प्रेशर की समस्या शुरू हो गईं। इसके बाद उन्हेंं वेंटिलेटर पर रखा गया था। अमरोहा से चेतन चौहान दो बार भाजपा के सांसद भी रहे हैं। चेतन चौहान भारतीय जनता पार्टी की राजनीति में लंबे समय से सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। चेतन चौहान भारतीय जनता पार्टी से लोकसभा सांसद भी रह चुके हैं। 1991 और 1998 के चुनाव में वह भाजपा के टिकट अमरोहा से सांसद बने थे। चेतन चौहान अभी अमरोहा जिले की नौगांवा सादात विधानसभा के विधायक हैं।

Related Articles