संघ लोक सेवा आयोग 2021 का परीक्षा कार्यक्रम जारी, सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा 27 जून को

संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने अगले वर्ष की विभिन्न प्रतियोगी एवं भर्ती परीक्षाओं का कार्यक्रम जारी कर दिया है। यूपीएससी द्वारा जारी एग्जाम कैलेंडर 2021 के मुताबिक सिविल सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा 2021 और भारतीय वन सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2021 का संयुक्त आयोजन 27 जून 2021 को किया जाएगा। इसी प्रकार, एनडीए (1) परीक्षा का 18 अप्रैल को एनडीए (2) का आयोजन 5 सितंबर 2021 को किया जाएगा। साथ ही साथ, आयोग ने आईईएस/आईएसएस, जियो-साइंटिस्ट, इंजीनियरिंग सेवा, सीएमएस परीक्षा और सीएपीएफ (असिस्टेंट कमांडेंट) परीक्षाओं की तिथियों की भी घोषणा कर दी है। यूपीएससी एग्जाम कैलेंडर 2021 को आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट, upsc.gov.in या नीचे दिये गये डायरेक्ट लिंक से डाउनलोड किया जा सकता है।

यूपीएससी एग्जाम कैलेंडर 2021: ये हैं प्रमुख परीक्षाओं की तारीख

21 फरवरी 2021 – कंबाइंड जियो साइंटिस्ट (प्रारंभिक) परीक्षा 2021
18 अप्रैल 2021 – एनडीए और एनए परीक्षा (1) 2020
27 जून 2021 – सिविल सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा 2021 और भारतीय वन सेवा (IFS) प्रारंभिक परीक्षा, 2021
16 जुलाई 2021– भारतीय आर्थिक सेवा (IES) और भारतीय सांख्यिकी सेवा (ISS) परीक्षा 2021
18 जुलाई 2021 – इंजीनियरिंग सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा 2021
29 अगस्त 2021 – संयुक्त चिकित्सा सेवा (CMS) परीक्षा 2021
08 अगस्त 2021 – सेंट्रल आर्म्ड पुलिस बल (अंसिस्टेंट कमांडेंट) परीक्षा 2021

Related Articles