सपा प्रदेश मुख्यालय समेत जिलों में मनायी गयी बीपी मंडल की जयंती

लखनऊ। समाजवादी पार्टी प्रदेश मुख्यलय सहित विभिन्न जिला मुख्यालयों पर बुधवार को मंडल आयोग के अध्यक्ष , बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री बीपी मंडल की 103 वीं जयंती सादगी से मनायी गयी। पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने सपा कार्यालय के लोहिया सभागार में बीपी मंडल के चित्र पर माल्र्यापण और पुष्पांजलि अर्पित कर उनके सामाजिक योगदान को याद किया।

सपा राष्ट्रीय सचिव पूर्वमंत्री राजेन्द्र चौधरी ने बीपी मंडल को समाजिक न्याय का पुरोधा बताते हुए कहा कि कहा समाजवादी पार्टी ने हमेशा सामाजिक न्याय की अनुशंसाओं को आगे बढ़ाया है। इसे पूरे तौर पर लागू करने के लिए समाजवादी पार्टी का संघर्ष जारी है। कार्यक्रम में सपा प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल, रमेश प्रजापति समेत अन्य लोगों ने मंडल के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की।

Related Articles