देश में सिर्फ दो तरह के लोग सुरक्षित, भाजपा के साथ वाले और बड़े उद्योगपति-प्रियंका गांधी

priyanka gandhi in varanasi

वाराणसी , एजेंसी ! प्रियंका गांधी वाड्रा ने वाराणसी में एक रैली के सम्बोधन में कहा कि लखीमपुर में किसानों से मिलने प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री अभी तक नहीं गए। दुनिया के कोने-कोने तक प्रधानमंत्री घूम सकते हैं। देश-देश भ्रमण कर सकते हैं लेकिन अपने देश के किसानों से भेंट करने नहीं जा सकते। प्रियंका ने कहा कि हम डरेंगे नहीं। आखिर लोग डरते क्यों है। क्या हो जाएगा। किस बात का डर है। आइए हमारे साथ ..हम मुंहतोड़ जवाब देंगे। देश को बचाने के लिए बदलाव जरूरी है।प्रियंका गांधी ने मोदी सरकार को घरते हुए कहा कि देश और प्रदेश त्रस्त है। किसी को भी मारा जा रहा है। देश में कोई भी सुरक्षित नहीं है। सुरक्षित हैं तो मोदी जी और उनके खरबपति दोस्त। किसनों के पास पैसा नहीं और मोदी जी दो-दो विमान खरीद रहे हैं। केंद्र सरकार ने सिर्छ छलावा किया है।

Related Articles