भारत ने 95 करोड़ टीकाकरण के लक्ष्य को हासिल किया

नई दिल्ली, एजेंसी । केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने ट्वीट कर जानकारी जानकारी दी की भारत ने 95 करोड़ कोरोना वैक्सीन की खुराक के लक्ष्य को हासिल क्र लिया है । देश में एक दिन में करीब एक करोड़ वैक्सीन लगाई जा रही है । 31 दिसंबर तक सभी वयस्कों के टीकाकरण के लक्ष्य के हिसाब से देखें तो अगले लगभग पौने तीन महीने में बाकी की आधी दूरी तय करनी है। लक्ष्य को पूरा करने के लिए शनिवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने 19 राज्यों के साथ बैठक की थी देश में 18 साल से अधिक उम्र के लोगों की आबादी लगभग 94 करोड़ है। प्रति व्यस्क दो डोज के हिसाब से सभी व्यस्क लोगों के टीकाकरण के लिए 188 करोड़ डोज लगाने की जरूरत है। लक्ष्य को पूरा करने के लिए राज्यों को औसतन प्रतिदिन 1.14 करोड़ डोज लगानी होंगी। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने कहा कि राज्य सरकारें जितनी डोज लगाना चाहें, उन्हें उतनी डोज उपलब्ध करा दी जाएंगी। हालांकि, डोज की उपलब्धता के बावजूद राज्यों में टीकाकरण की रफ्तार नहीं बढ़ पा रही है। देश अभी तक लगभग 72 फीसद वयस्क आबादी एक डोज लगी है और लगभग 25 फीसद वयस्क लोगों को दोनों डोज।

Related Articles