पेगासस मामले में सुप्रीम कोर्ट के आदेश से राहुल गांधी खुश

संसद में चाहते हैं चर्चा

नई दिल्ली, एजेंसियां। पेगासस जासूसी मामले की जांच के लिए सुप्रीम कोर्ट ने एक्सपर्ट कमेटी का गठन किया है। इसके बाद राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा है और कहा कि वे कोर्ट की आदेश से खुश हैं, लेकिन चाहते हैं कि संसद में इसपर चर्चा हो।

उन्होंने कहा कि संसद में हमने पेगासस का मुद्दा उठाया था। पेगासस देश पर, देश के संस्थानों पर एक हमला है। हमने 3 सवाल पूछे थे पेगासस को किसने खरीदा, इसे कोई प्राइवेट पार्टी नहीं खरीद सकती, इसे सरकार ही खरीद सकती है। किन लोगों पर इसे इस्तेमाल किया गया था। क्या पेगासस का डेटा किसी और देश के पास भी था या सिर्फ भारत सरकार के पास था। हमें जवाब नहीं मिला। ये देश के लोकतंत्र पर आक्रमण है। राहुल गाँधी ने कहा इस मुद्दे को फिर से संसद में उठाएंगे। हम कोशिश करेंगे कि संसद में बहस हो। उन्हें यकीन है कि भाजपा इस पर बहस करना पसंद नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि पेगासस का इस्तेमाल मुख्यमंत्रियों, पूर्व प्रधानमंत्रियों, भाजपा के मंत्रियों सहित अन्य के खिलाफ किया गया था।

Related Articles