मुंबई, एजेंसी। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के प्रवक्ता और महाराष्ट्र सरकार में मंत्री नवाब मलिक ने राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस के आरोपों के जवाब में बुधवार को हाइड्रोजन बम गिराने की घोषणा की है। फड़नवीस ने मलिक पर अंडरवर्ल्ड से जुड़े और मुंबई बम धमाकों के गुनहगारों से जमीन खरीदने का आरोप लगाया है। आर्यन खान ड्रग प्रकरण के बाद से ही नवाब मलिक लगातार प्रेस कांफ्रेंस कर आरोप लगा रहे हैं। उन्होंने एनसीबी के अधिकारी समीर वानखेड़े और उनके परिवार को लेकर तरह-तरह की बातें कही हैं। अब देखना है कि आज वह क्या नया आरोप लेकर सामने आते हैं।बता दें कि नवाब मलिक ने फड़नवीस के आरोपों का जवाब देते हुए कहा था कि वह बुधवार को अंडरवर्ल्ड का हाइड्रोजन बम गिराएंगे। देवेंद्र फड़नवीस ने नवाब मलिक पर अंडरवर्ल्ड से जुड़े लोगों से जमीन खरीदने का आरोप लगाया है। इस दौरान मलिक ने कहा था कि वह जानकारी देंगे कि फड़नवीस ने मुख्यमंत्री रहते हुए कैसे पूरी मुंबई को बंधक बनाया हुआ था और विदेश से लौटे एक माफिया सरगना की मदद से यहां जमीन के सौदे किए जाते थे।
Related Articles

September 12, 2026
2
Bihar Politics: रोहिणी आचार्य के बयान से RJD में हलचल, उम्मीदवार चयन पर उठाए गंभीर सवाल

September 12, 2026
2

