मेरठ। गंगानगर के मवाना रोड स्थित ट्रांसलेम फार्मेसी की छात्रा उज्मा परवीन ने डा. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय में फार्मेसी विभाग को टाप किया है। संस्थान के चेयरमैन प्रशांत जैन व महानिदेशक डा. शमीम अहमद ने छात्रा को बधाई दी। महानिदेशक ने बताया कि उज्मा ने परीक्षा में 9.49 सीजीपीए प्राप्त कर संस्थान का नाम रोशन किया है। उज्मा को बी.फार्मा कोर्स में स्वर्ण पदक के लिए चयनित किया गया है। विवि के दीक्षा समारोह में उज्मा को स्वर्ण पदक से सम्मानित किया जाएगा। उज्मा ने सत्र 2017-2021 के बैच में बीफार्मा पूरा किया है। संघर्ष के रास्ते पर चलकर उज्मा परवीन ने सफलता का शिखर छुआ है। यह मेरठ के लिए गर्व की बात है।
Related Articles

September 10, 2026
0
Azam Khan FIR: आजम खान पर एक और FIR, हज कमेटी की जमीन बिक्री में 2.08 करोड़ के राजस्व नुकसान का आरोप

September 10, 2026
1

