Sharat Saxena: सर्जरी से पहले दर्द में दिखे शरत सक्सेना, अस्पताल से शेयर की तस्वीरें; फैंस ने जताई चिंता

अभिनेता शरत सक्सेना ने लम्बर स्पाइन सर्जरी से पहले अस्पताल से अपनी तस्वीरें शेयर की हैं। तस्वीरों में उनके चेहरे पर तकलीफ नजर आ रही है।

Sharat Saxena: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता शरत सक्सेना की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। अभिनेता ने खुद अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अस्पताल से चार तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में वह लम्बर स्पाइन की सर्जरी से पहले स्टैंडिंग MRI करवाते नजर आ रहे हैं। उनके चेहरे पर दिख रही परेशानी ने फैंस को चिंता में डाल दिया है।

सर्जरी से पहले करवाया MRI

शरत सक्सेना ने तस्वीरों के साथ बताया कि वह बॉम्बे हॉस्पिटल में लम्बर स्पाइन सर्जरी से पहले स्टैंडिंग MRI करवा रहे हैं। उन्होंने अपने शुभचिंतकों से मिले संदेशों के लिए आभार भी जताया।

अभिनेता ने उम्मीद जताई कि सर्जरी के बाद वह दोबारा ठीक से चल सकेंगे और अपना काम जारी रख पाएंगे। उनकी पोस्ट के बाद फैंस और फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े लोगों ने उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की।

‘बेनाम’ से शुरू हुआ था फिल्मी सफर

शरत सक्सेना ने साल 1974 में अमिताभ बच्चन की फिल्म ‘बेनाम’ से अपने अभिनय करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद उन्होंने ‘दिल दीवाना’, ‘काला पत्थर’ समेत कई फिल्मों में काम किया। हिंदी फिल्मों के अलावा उन्होंने साउथ और पंजाबी सिनेमा में भी अभिनय किया है।

करीब चार दशक लंबे करियर में शरत सक्सेना 300 से ज्यादा फिल्मों में नजर आ चुके हैं। फिल्मों में दमदार किरदारों और खासकर विलेन की भूमिकाओं से उन्होंने अपनी अलग पहचान बनाई।

Entertainment News: नीम करोली बाबा के भक्त हैं वीरेंद्र सहवाग, ‘हनुमान अंश’ देखकर हुए भावुक, बताया कैसे मिली महाराज जी की कृपा

फिटनेस के लिए भी मशहूर हैं शरत

76 वर्षीय शरत सक्सेना अपनी शानदार फिटनेस के लिए भी जाने जाते हैं। सोशल मीडिया पर उनके वर्कआउट की तस्वीरें अक्सर चर्चा में रहती हैं। हालांकि, हाल ही में उन्हें छड़ी के सहारे चलते हुए देखा गया था, जिसके बाद उनके फैंस उनकी सेहत को लेकर चिंतित हो गए थे।

अब सर्जरी से पहले सामने आई तस्वीरों ने एक बार फिर उनके स्वास्थ्य को लेकर लोगों का ध्यान खींचा है। फैंस उम्मीद कर रहे हैं कि उनकी सर्जरी सफल रहे और वह जल्द स्वस्थ होकर दोबारा काम पर लौटें।

Related Articles