देश में हो वन नेशन वन लेजिस्लेटिव प्लेटफार्म : पीएम मोदी

नई दिल्ली, एजेंसी। हिमाचल प्रदेश विधानसभा में आज से शुरू विधानसभा व विधान परिषदों के पीठासीन अधिकारियों के सम्मेलन को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने ये बातें कहीं। प्रधानमंत्री मोदी ने सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा, मेरा एक विचार ‘वन नेशन वन लेजिस्लेटिव प्लेटफार्म’ का है। एक ऐसा पोर्टल जो न केवल हमारी संसदीय व्यवस्था को जरूरी तकनीकी बढ़ावा दे, बल्कि देश की सभी लोकतांत्रिक इकाइयों को जोड़ने का भी काम करे।अगले 25 वर्ष, भारत के लिए बहुत महत्वपूर्ण हैं। हमारा देश विविधताओं से भरा है। अपनी हजारों वर्ष की विकास यात्रा में हम इस बात को अंगीकृत कर चुके हैं कि विविधता के बीच भी, एकता की भव्य और दिव्य अखंड धारा बहती है। एकता की यही अखंड धारा, हमारी विविधता को संजोती है, उसका संरक्षण करती हैउन्होंने कहा, हमारे सदन की परम्पराएं और व्यवस्थाएं स्वभाव से भारतीय हों।

हमारी नीतियां, कानून भारतीयता के भाव को, ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ के संकल्प को मजबूत करने वाले हों। सबसे महत्वपूर्ण, सदन में हमारा खुद का भी आचार-व्यवहार भारतीय मूल्यों के हिसाब से हो। ये हम सबकी जिम्मेदारी है।पीठासीन अधिकारियों का सम्मेलन हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में 17 नवंबर और 18 नवंबर को होने जा रहा है। अखिल भारतीय पीठासीन अधिकारियों के सम्मेलन का यह 82वां संस्करण है। सम्मेलन की अध्यक्षता लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला करेंगे। लोकसभा स्पीकर ने बताया कि सम्मेलन में राज्यसभा के उपसभापति और सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के पीठासीन अधिकारी शामिल होंगे। बैठक में हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर भी शामिल होंगे। इसके साथ ही कई केंद्रीय मंत्री भी इसमें भाग लेंगे। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल सम्मेलन का समापन करेंगे

Related Articles