मीरजापुर। मीरजापुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म दो पर लाइन पार करते समय बुधवार की भोर एक महिला समेत तीन लोगों की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। हादसे की जानकारी पाकर पहुँची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया है। नागपुर निवासी मिश्रीलाल के परिवार के आठ लोग भदोही जनपद के औराई थाना क्ष्रेत्र के उगापुर गांव निवासी घनश्याम गुप्ता की बेटी किरन की शादी में शामिल होने के लिए भदोही आ रहे थे।बुधवार की भोर डाउन लाइन के प्लेटफार्म नंबर दो को सभी पार कर रहे थे कि नईदिल्ली से झारखंड जा रही स्वर्णजयन्ती एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में तीन लोग आ गए। इसमें दुर्गा देवी, राजेश गुप्ता व चालक बबलू 45 की ट्रेन से कटकर मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की खबर लगते पहुंची जीआरपी और आरपीएफ ने शव को रेलवे लाइन से हटवाकर पोस्टमार्टम को भेजवाया। घटना की खबर लगते स्वजन रोते बिलखते मौके पर पहुँचे।
Related Articles

September 10, 2026
0
Azam Khan FIR: आजम खान पर एक और FIR, हज कमेटी की जमीन बिक्री में 2.08 करोड़ के राजस्व नुकसान का आरोप

September 10, 2026
1

