छत्तीसगढ़। केंद्र सरकार ने हाल ही में पेट्रोल पर पांच रुपए और डीजल पर 10 रुपए वैट की कटौती की थी। उसके बाद भारतीय जनता पार्टी और एनडीए शासित राज्यों ने भी अपने-अपने स्तर पर वैट की कटौती की थी। हालांकि, कांग्रेस या विपक्षी दलों के नेतृत्व वाले राज्यों में वैट कटौती में देरी की गई है। आज छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य के हिस्से के टैक्स की कटौती का ऐलान किया है।छत्तीसगढ़ सरकार ने डीजल पर 2 प्रतिशत और पेट्रोल पर एक प्रतिशत की कटौती की घोषणा की है। मुख्यमंत्री कार्यालय के मुताकि, इससे सरकारी खजाने पर 1000 करोड़ का बोझ बढ़ेगा।आपको बता दें कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में जारी नरमी के बीच घरेलू स्तर पर सरकारी तेल विपणन कंपनियों ने आज पेट्रोल और डीजल के भाव को स्थिर रखा, जिससे राजधानी दिल्ली में पेट्रोल और डीजल के दाम में लगातार अठारहवें दिन भी कोई बदलाव नहीं हुआ।
Related Articles

October 26, 2026
1
CM Yogi Adityanath: ‘देश में एक छोटे मियां-एक बड़े मियां’, राहुल-अखिलेश पर CM योगी का तीखा तंज; बोले- ‘विरासत में सत्ता मिलती है, विश्वास नहीं’

October 26, 2026
2

