लखनऊ। उत्तर प्रदेश में 2022 में प्रस्तावित विधानसभा चुनाव को लेकर बेहद गंभीर बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती समय-समय पर विपक्षी दलों पर हमला बोलती रहती हैं। बसपा के हर मोर्चा के साथ लगातार बैठक में व्यस्त मायावती ने विधानसभा चुनाव को लेकर विपक्षी दलों के वादों को लेकर बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है। उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने शुक्रवार को दो ट्वीट में भारतीय जनता पार्टी, समाजवादी पार्टी तथा कांग्रेस पर निशाना साधा है। मायावती ने कहा कि उत्तर प्रदेश में खासकर भारतीय जनता पार्टी, समाजवादी पार्टी तथा कांग्रेस आदि इन दिनों प्रदेश की जनता को लुभाने व गुमराह करने के लिए आए दिन प्रलोभन भरे जो चुनावी वादों की झड़ी लगा रहे हैं। मायावती ने कहा कि यह लोग वादा करने के बाद सत्ता में आने के पर अधिकांश को भुला देते हैं। अभी तक का इनका यही इतिहास रहा है। जनता इनसे सतर्क रहे। अर्थात भाजपा व सपा जनता को जो वादे कर रही हैं वह काम उन्होंने यहां अपनी सरकार के रहते हुए क्यों नहीं किए। मायावती ने कहा कि कांग्रेस पार्टी भी महिलाओं को 40 प्रतिशत टिकट व स्कूटी आदि देने के जो वादे कर रही है वह काम इन्होंने उन राज्यों में क्यों नही किए जहाँ इनकी सरकारें हैं। यह भी सोचने की बात है। कांग्रेस को अपने शासित राज्यों में ध्यान देने की जरूरत है।
Related Articles

September 23, 2026
0
UP Politics: ‘गिनती शुरू कर दीजिए अखिलेश जी…’, ओपी राजभर का हमला, नौकरियों के मुद्दे पर दी खुली चुनौती

September 22, 2026
4

