नई दिल्ली । आंध्र प्रदेश के तट से आज चक्रवात तूफान ‘जवाद’ टकराएगा। कुछ स्थानों पर 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलीं है। इतना ही नहीं प्रदेश की सरकार ने अलर्ट भी जारी कर दिया है। चक्रवात तूफान ‘जवाद’ को लेकर प्रशासन पहले ही अलर्ट मोड पर है। बंगाल की खाड़ी से उठे इस चक्रवात का असर सबसे ज्यादा आंध्र प्रदेश-ओडिशा और बंगाल में देखने को मिल सकता है। जानमाल के संभावित नुकसान से बचने के लिए आंध्र प्रदेश सरकार राज्य में अलर्ट घोषित कर दिया है। स्कूल- कालजों के साथ कई ट्रनों को रद कर दिया गया है। इसके अलावा बंगाल और ओडिशा में भी अलर्ट जारी कर दिया गया है। ओडिशा के पूरी में भी चक्रवात तूफान जवाद को लेकर चेतावनी जारी की गई है। सभी मछुआरों को समुद्र में ना जाने की सलाह दी गई है। भारत मौसम विज्ञान विभाग की माने तो जवाद के आज सुबह उत्तरी आंध्र प्रदेश और दक्षिण ओडिशा तक पहुंचने की संभावना है। इसके बाद पुरी में रविवार को भारी बारिश होने हो सकती है। इस दौरान 80 से 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। आईएमडी ने यह भी बताया है कि चक्रवाती तूफान अस्थायी अवधि के लिए समुद्र में बड़े तूफान में तब्दील हो जाएगा और 110 किमी प्रति घंटा की गति से हवाएं चल सकती हैं।आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम जिले से 3- 4 दिसंबर को लगभग 65 ट्रेनों को रद कर दिया गया है। शुक्रवार को पूर्वी तट रेलवे ने यह जानकारी दी है। पूर्वी तट रेलवे के शीर्ष अधिकारी ए.के. त्रिपाठी ने कहा कि चक्रवात जवाद के चलते इन सभी ट्रेनों का रद किया गया है। तूफान के खतरे को देखते हुए जिला प्रशासन ने भी विशाखापट्टनम और श्रीकाकुलम जिलों के सभी स्कूलों को शनिवार तक बंद करने का आदेश दिया है। चक्रवात तूफान से निपटने को लेकर केंद्र व राज्य सरकारें पूरी तरह अलर्ट हैं।
Related Articles

September 28, 2026
2
wooden table cleaning: पुरानी लकड़ी की टेबल पड़ गई है फीकी? बिना पॉलिश ऐसे लौटाएं चमक

September 25, 2026
5

