नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी की वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री उमा भारती ने महाराष्ट्र में निर्दलीय सांसद नवनीत राणा की जमकर सराहना की। उन्होंने कहा कि श्री हनुमान महिलाओं के सम्मान के रक्षक हैं और राणा के हनुमान चालीसा पाठ ने अंत में लंका में आग लगा ही दी। खास बात है कि अप्रैल में राणा दंपति मुख्यमंत्री आवास के बाहर हनुमान चालीसा का पाठ करने की योजना बनाई थी।भारती ने ट्वीट किया कि महाराष्ट्र की अघाड़ी की सरकार चल नहीं सकती थी। इसका कोई वैचारिक आधार नहीं था। उन्होंने राणा की प्रशंसा करते हुए कहा कि वे मजबूत महिला हैं। उन्होंने हनुमान चालीसा के कारण हुई गिरफ्तारी के बाद बहुत सारी यातनाएं झेली हैं।भारती ने बिना किसी का नाम लेते हुए कहा, ‘देवियों से कभी युद्ध नहीं करना चाहिए क्योंकि इसमें पराजय ही मिलती है। दैवीय शक्ति के सामने कोई नहीं टिक सकता। हनुमान जी विश्व की सभी महिलाओं के बड़े भाई हैं वह महिलाओं के सम्मान के रक्षक हैं और हनुमान चालीसा के पाठ ने अंत में लंका में आग लगा ही दी।’ उन्होंने दिवंगत बाल ठाकरे का स्मरण करते हुए कहा कि उनकी पार्टी का ऐसा पतन दुखदायी है।
Related Articles

September 24, 2026
3
Bara News: बारा के विकास एजेंडे पर लखनऊ में अहम बैठक, विधायक डॉ. वाचस्पति ने सीएम योगी को सौंपा जनसमस्याओं का ब्यौरा

September 24, 2026
1

