अमेठी । गौरीगंज के बैंक आफ बड़ाैदा शाखा से गुरुवार को आरोपित दिनेश मिश्र कैशियर से 50 हजार रुपये लेकर फरार हो गया। उसने बैंक में पैसा निकालने आई एक महिला का खुद को पति बताकर कैशियर से पैसे लिया था। सीसी कैमरे के फुटेज के आधार पर पुलिस की टीम ने उसके घर सुलतानपुर के धम्मौर में रात में दबिश दी। दिनेश पुलिस से बचने के लिए घर के दूसरे तल्ले से कूद पड़ा। जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। अस्पताल में उसकी मौत हो गई। वहीं पुलिस अलमारी से पैैैसे भी निकाल ले गई। बैंक के कैशियर की तहरीर पर एसओजी व पुलिस की टीम ने सीसी कैमरे को खंगाला था। उसमें देख कर कैशियर ने दिनेश की पहचान की थी। इसी के आधार पर पुलिस की टीम उसके आवास पर पहुंची थी। घर की छत से कूदने के बाद घायल अवस्था मे पुलिस उसे पहले संजय गांधी अस्पताल मुंशीगंज ले गई। जहां से उसे संयुक्त जिला अस्पताल गौरीगंज रेफर किया गया। वहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
Related Articles

May 31, 2026
104
Lucknow News: बंसल क्लासेस (कोटा) का लखनऊ में भव्य शुभारंभ, बिमला इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल में नए शैक्षणिक विंग का उद्घाटन

February 5, 2026
12

