गाजीपुर। माफिया मुख्तार अंसारी के चचेरे भाई मंसूर अंसारी की लखनऊ स्थित जमीन जिसकी बाजारु कीमत 3.50 करोड़ है। पुलिस प्रशासन ने कुर्क कर दिया है। मिली जानकारी के अनुसार जिला मजिस्ट्रेट गाजीपुर के आदेश पर गैंगेस्टर एक्ट के मामले में काल्विन कालेज मुहल्ला न्यू हैदराबाद डा. बैजनाथ रोड लखनऊ में मुख्तार अंसारी ने अपने चाचा खुर्शेदुल हक अंसारी, बहू आबिदा अंसारी पत्नी मंसूर अंसारी के नाम से 284.57 वर्गमीटर जमीन क्रय किया था। जिसको पुलिस प्रशासन ने कुर्क कर दिया है। पुलिस ने बताया कि मंसूर अंसारी पर विभिन्न थानों में हत्या सहित पांच संगीन धाराओं के मुकदमे गाजीपुर, मऊ में दर्ज हैं।
Related Articles

September 24, 2026
3
Bara News: बारा के विकास एजेंडे पर लखनऊ में अहम बैठक, विधायक डॉ. वाचस्पति ने सीएम योगी को सौंपा जनसमस्याओं का ब्यौरा

September 24, 2026
1

