गाजीपुर। सिविल बार संघ गाजीपुर ने शुक्रवार को भारत रत्न सविधान निर्माता बाबा साहब डाक्टर भीम राव आम्बेडकर की जयन्ती मनायी। इस मौके पार सिविल बार के सभागार में संगोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमे सभी लोगो ने बाबा साहब की फोटो पर माल्यार्पण कर उनके बताये हुए विचारो पर चलने का संकल्प लिया। साथ ही कार्यक्रम में वक्ताओं ने सविधान में वर्णित समतामूलक व समानता पर आधारित तथ्यों पर प्रकाश डालते हुए संविधान की उपयोगिता और अम्बेडकर विचारों का चर्चा की।
संगोष्ठी की अध्यक्षता सिविल बार संघ के अध्यक्ष सुधाकर राय ने की। कार्यक्रम का संचालन पूर्व महासचिव अशोक कुमार भारती ने किया। इस कार्यक्रम में विद्वान अधिवक्तागण हरिद्वार राम, ओमप्रकाश गुप्ता, सत्येन्द्र श्रीवास्तव, दया शंकर यादव, कृपा शंकर राय डीजीसी क्रिमिनल, राम प्रताप यादव, लियाकत अली ,गोपाल जी श्रीवास्तव ,आत्मा यादव ,विजय शंकर पाण्डेय ,वीरेंदर पाल ,मुन्सी राम ,समता बिन्द ,रीना चौधरी, बृजमोहन राम ,अमर सिंह अध्यक्ष क्लेक्ट्रेट बार संघ, मदन कुशवाहा सचिव क्लेक्ट्रेट बार संघ आदि उपस्थित रहे।
Related Articles

May 31, 2026
123
Lucknow News: बंसल क्लासेस (कोटा) का लखनऊ में भव्य शुभारंभ, बिमला इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल में नए शैक्षणिक विंग का उद्घाटन

February 5, 2026
13

