Nepal – नेपाल की पूर्व मुख्य न्यायाधीश सुशीला कार्की ने अंतरिम सरकार के प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली है। राष्ट्रपति राम चंद्र पौडेल ने शीतल निवास में उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। कार्की नेपाल की प्रधानमंत्री बनने वाली पहली महिला हैं। राष्ट्रपति पौडेल ने संविधान के अनुच्छेद 61 के तहत कार्की को प्रधानमंत्री नियुक्त किया है। 2015 में नए संविधान के लागू होने के बाद से सभी पिछली सरकारें अनुच्छेद 76 के तहत गठित हुई थीं। पहली बार अनुच्छेद 61 के तहत कार्की को पीएम बनाया गया है। राष्ट्रपति कार्यालय की ओर से कहा गया है कि सरकार को छह महीने के भीतर चुनाव कराने का निर्देश दिया गया है|
Related Articles

October 22, 2026
6
bhuvneshwar kumar: 4 साल बाद मैदान पर लौटेंगे भुवनेश्वर कुमार, NZ के खिलाफ पहले टी20 में दांव पर लगे हैं 3 ऐतिहासिक रिकॉर्ड!

September 17, 2026
6

