रामलीला मंचन के बाद अब दशहरे पर रावण दहन की तैयारियां पूरी हो गई हैं। बुधवार को राजधानी का सबसे ऊंचा रावण ऐशबाग रामलीला मैदान में जलेगा। कमेटी के सचिव आदित्य द्विवेदी ने बताया कि सर तन से जुदा, कट्टर पंथी विचारधारा और राष्ट्रविरोधी ताकतोंं का समूल नाश थीम पर जलने रावण के दहन के लिए राज्यपाल आनंदी बेन पटेल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह सहित कई गणमान्य लोगों को आमंत्रित किया गया है। बुधवार शाम 8:30 बजे होने वाले दहन से पहले आतिशबाजी होगी। 70 फीट ऊंचे रावण के दहन से पहले एक घंटे तक आतिशबाजी होगी। 400 साल के बाद पहली बार यहां कुंभकर्ण और मेघनाद का पुतला नहीं जलाया जाएगा। कानपुर रोड एलडीए कालोनी के जय जगत पार्क में आलमबाग से श्रीराम की विजय शाेभायात्रा के साथ रावण व कुंभकरण के पुतले का दहन होगा। संयोजक सदस्य अनिल कुमार ने बताया कि कमेटी के अध्यक्ष सौरभ सिंह मोनू, अतुल तिवारी के साथ शाम पांच बले आलमबाग से रथ व बैंडबाजे के साथ शोभायात्रा निकाली जाएगी और रात नौ बजे रावण और कुंभकरण के पुतले का दहन किया जाएगा।दहन से पहले एक घंटे तक आतिशबाजी और मैदान में श्रीराम-रावण का युद्ध होगा। रावण का पुतला 40 फीट और मेघनाद का 35 फीट ऊंचा होगा। उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, केंद्रीय शहरी कार्य राज्यमंत्री कौशल किशोर और विधायक राजेश्वर सिंह पुतले का दहन करेंगे।गोमतीनगर के बड़ी जुगौली रेलवे क्रांसिंग के पास रावण व कुंभकरण का पुतला जलाया जाएगा। कमेटी के अध्यक्ष अजय यादव ने बताया कि 40 फीट ऊंचे रावण और 35 फीट ऊंचे कुंभकरण के पुतले का दहन होगा। राज आठ बजे समाजवादी पार्टी के नेता अनुराग यादव दहन करेंगे। दहन से पहले श्रीराम सेना और रावण सेना के बीच युद्ध का प्रदर्शन होगा। 30 मिनट की आतिशबाजी के साथ दहन होगा।कानपुर रोड सेक्टर एच रामलीला समिति के अध्यक्ष गोपाल जी मिश्रा ने बताया कि सचिव आयोग शुक्ला, वरिष्ठ उपाध्यक्ष विनोद रात्रा और विजय कुमार यादव के संयोजन में शोभायात्रा के साथ रात नौ बजे रावण के 45 फीट और मेघनाद के 40 फीट रावण के पुतले का दहन होगा। केंद्रीय शहरी कार्य राज्यमंत्री कौशल किशोर, विधायक राजेश्वर सिंह और महापौर महापौर संयुक्ता भाटिया पुतले का दहन करेंगी। दहन से पहले शाम 7:30 बजे से लखनऊ के नजमा आतिशबाज और बाराबंकी के नर मुहम्मद के बीच आतिशबाजी का मुकाबला होगा।एचएएल परिसर में शाम 7:30 बजे एचएएल के महाप्रबंधक सुनील कुमार श्रीवास्तव 40 फीट ऊंचे रावण और 35 फीट ऊंचे मेघनाद के पुतले का दहन करेंगे। आतिशबाजी के साथ शाम दहन होगा। परिसर में केवल एचएएल के लोगोंं का ही प्रवेश होगा।चिनहट में 30 फीट के रावण के पुतले का दहन किया जाएगा। कमेटी के दिलीप ने बताया कि विधायक योगेश शुक्ला शाम आठ बजे पुतले का दहन करेंगे। आतिशबाजी के साथ होने वाले दहन से पहले श्रीराम-रावण युद्ध होगा। दहन के दूसरे दिन शोभायात्रा और राज्याभिषेक होगा। यहां कुंभकर्ण और मेघनाद के पुतलों का दहन नहीं होगा। डालीगंज के मौसमगंज रामलीला समिति की ओर से शाम सात बजे से श्रीराम-रावण युद्ध होगा। रामलीला समिति के अध्यक्ष घनश्याम अग्रवाल ने बताया कि निर्देशक शिव कुमार के संयोजन में पहले श्रीराम-रावण युद्ध होगा। रावण के 30 फीट ऊंचे पुतले का दहन विधायक डा.नीरज बोरा करेंगे। दहन से पहले पुतले का दहन किया जाएगा।
Related Articles

May 31, 2026
119
Lucknow News: बंसल क्लासेस (कोटा) का लखनऊ में भव्य शुभारंभ, बिमला इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल में नए शैक्षणिक विंग का उद्घाटन

February 18, 2026
17

