Mary Kom:
भारतीय बॉक्सिंग स्टार मैरी कॉम ने रियलिटी शो ‘बिग बॉस 20’ में मणिपुर के हालात को लेकर अपनी भावनाएं साझा कीं। कनिका मान से बातचीत के दौरान वह काफी भावुक नजर आईं और अपने राज्य की स्थिति पर चिंता जताई।
मैरी कॉम ने कहा कि उन्होंने खेल के जरिए देश का नाम रोशन किया, लेकिन मणिपुर के लिए कुछ नहीं कर पाने का दुख आज भी उन्हें परेशान करता है। उन्होंने कहा कि वह खुद को बेबस महसूस करती हैं और चाहती हैं कि राज्य में सभी समुदाय शांति और एकता के साथ रहें।
बॉक्सर ने कहा कि मणिपुर में लंबे समय से चल रहे तनाव और हिंसा ने उन्हें अंदर तक प्रभावित किया है। उन्होंने लोगों से प्रेम और भाईचारे के साथ रहने की अपील भी की।
मैरी कॉम का यह भावुक बयान सोशल मीडिया पर तेजी से चर्चा में है और फैंस उनके समर्थन में प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
written by Siddhi Srivastava



