Apple AI: Apple अब अपने AI फीचर्स को सिर्फ iPhone तक सीमित नहीं रखना चाहता। रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी Smart Home डिवाइसेज में भी AI को बड़ी भूमिका देने की तैयारी कर रही है। 9 सितंबर को होने वाले “Surprise and Shine” इवेंट में इससे जुड़े बड़े ऐलान हो सकते हैं।
बताया जा रहा है कि Apple नए HomePod Mini और Apple TV 4K लॉन्च कर सकता है। इन डिवाइसेज में बेहतर चिप, उन्नत ऑडियो और नए Siri AI फीचर्स मिलने की उम्मीद है। इससे यूजर्स को अधिक स्मार्ट और पर्सनल अनुभव मिलेगा।
इसके अलावा कंपनी एक Smart Home Hub पर भी काम कर रही है। यह डिवाइस घर के अलग-अलग स्मार्ट उपकरणों को एक ही प्लेटफॉर्म से कंट्रोल कर सकेगा। इसमें डिस्प्ले, AI फीचर्स और homeOS मिलने की चर्चा है।
माना जा रहा है कि Apple का लक्ष्य Siri AI को पूरे Home Ecosystem का केंद्र बनाना है, जिससे घर पहले से अधिक स्मार्ट और कनेक्टेड बन सके।