Box Office Blast: 3 करोड़ में बनी कन्नड़ फिल्म ‘प्रेमदा ऊराली’ ने छापे 97 करोड़, कमाए 3149% का प्रॉफिट

Box Office Blast: 2026 की सबसे ज्यादा मुनाफा कमाने वाली फिल्म बनी 'प्रेमदा ऊराली'; 30 दिनों में ऑल-टाइम ब्लॉकबस्टर का टैग

Box Office Blast: वर्ष 2026 में बॉक्स ऑफिस पर एक से बढ़कर एक भारी-भरकम बजट वाली फ़िल्मों ने दस्तक दी है, लेकिन सबसे ज्यादा मुनाफ़ा कमाने की बाजी एक बेहद छोटे बजट की कन्नड़ फिल्म ने अपने नाम कर ली है। 25 सितंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई रोमांटिक ड्रामा फ़िल्म ‘प्रेमदा ऊराली’ (Premada Oorali) ने अपनी रिलीज के 30 दिनों के भीतर कमाई और मुनाफ़े के सारे रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिए हैं।

3 करोड़ के बजट में 3000% से ज्यादा का मुनाफा

बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और ट्रेड एनालिस्ट्स के मुताबिक, ‘प्रेमदा ऊराली’ का निर्माण महज 3 करोड़ रुपये के मामूली बजट में किया गया था। रिलीज के 30 दिनों में फिल्म ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 97.47 करोड़ रुपये का शानदार नेट कलेक्शन कर लिया है। बजट और कमाई के इस अंतर को देखें तो इस फिल्म ने 3149% का रिकॉर्ड-तोड़ प्रॉफिट दर्ज किया है, जिसके साथ ही यह 2026 की सबसे ज्यादा मुनाफा कमाने वाली (Most Profitable) कन्नड़ फिल्म बन चुकी है।

100 करोड़ क्लब में एंट्री के बेहद करीब

फिल्म अपनी रिलीज के चौथे हफ्ते के बाद भी सिनेमाघरों में मजबूती से टिकी हुई है। 29वें दिन 2.1 करोड़ रुपये बटोरने के बाद 30वें दिन फिल्म की कमाई में 42.86% का उछाल देखा गया और इसने 3 करोड़ रुपये का बिजनेस किया। इसका ऑल-इंडिया ग्रॉस कलेक्शन 115.01 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है। ट्रेड विशेषज्ञों का मानना है कि 31वें दिन की कमाई के साथ ही यह फिल्म भारत में 100 करोड़ रुपये नेट कलेक्शन के जादुई आंकड़े को पार कर लेगी। ऐसा करने वाली यह साल 2026 की छठी कन्नड़ फिल्म बन जाएगी।

सादगी भरी कहानी ने जीता दर्शकों का दिल

मनोज कुमार के निर्देशन में बनी फिल्म ‘प्रेमदा ऊराली’ की सादगी भरी कहानी, बेहतरीन अभिनय और सुरीले संगीत को दर्शक काफी पसंद कर रहे हैं। फिल्म में रंगायन रघु, श्री राम, तपस्वीनी पूनाचा, रामिका शिवु और गोविंदे गोवड़ा जैसे कलाकारों ने मुख्य भूमिकाएं निभाई हैं। कम बजट में बनी इस फिल्म की इस अप्रत्याशित सफलता ने पूरे भारतीय सिनेमा जगत को हैरान कर दिया है।

Related Articles