लखनऊ। लखनऊ के सुशांत गोल्फ सिटी इलाके में स्थित नंदिनी अपार्टमेंट में भाजपा नेता अभिषेक शुक्ला ने सोमवार सुबह लाइसेंसी पिस्टल को गले पर सटाकर खुद को गोली मार ली। उनका शव फ्लैट के अंदर कुर्सी पर पड़ा मिला। घटना की जानकारी पुलिस और फोरेंसिक टीम ने मौके का निरीक्षण किया। पुलिस को कमरे से एक सुसाइड नोट मिला है। जिसमें पत्नी से विवाद की बात सामने आयी है। अभिषेक रिलायंस के डीजीएम पद पर कार्यरत थे। इंस्पेक्टर सुशांत गोल्फ सिटी विजयेंद्र सिंह के मुताबिक अभिषेक शुक्ला भाजपा नेता थे। वह यहां नंदिनी आपर्टमेंट में पांचवे तल पर रहते थे। सोमवार सुबह फ्लैट के एक कमरे में उनके दोस्त पवन पांडेय निवासी सिंघड़िया सोए थे। इस बीच एकाएक गोली चलने की आवाज हुई तो वह भागकर ड्राइंग रूम में पहुंचे। वहां कुर्सी पर अभिषेक का खून से लथपथ शव पड़ा देख उनकी चीख निकल पड़ी। उन्होंने पुलिस कंट्रोल रूम और अभिषेक के घर वालों को मामले की जानकारी दी।
Related Articles

August 23, 2026
3
Rohullah Mehdi Drug Case: बॉलीवुड एक्टर रोहुल्लाह मेहदी ड्रग्स केस में गिरफ्तार, फिल्म सेट पर पुलिस ने ऐसे बिछाया जाल

August 23, 2026
1

