नई दिल्ली। दुनिया की सबसे महंगी और लग्जरी ट्रेन, महाराजा एक्सप्रेस ने नई दिल्ली के सफदरजंग रेलवे स्टेशन से सफर शुरू किया। कोरोना महामारी के कारण बीते साल से बंद महाराजा एक्सप्रेस की फिर शुरुआत की गई। दुनिया भर के कई हिस्सों में इस तरह की लग्जरी ट्रेन चलती हैं। भारत में चलने वाली इस ट्रेन का नाम महाराजा एक्सप्रेस है। ट्रेन एक तरीके से चलता-फिरता फाइव स्टार होटल है। इस ट्रेन में 74 सीटें हैं, गुरुवार को 70 से ज्यादा यात्रियों ने अपना सफर शुरू किया।4 दिन और 3 रात के सफर में यात्री दिल्ली से आगरा, रणथंभौर और जयपुर यात्री जाएंगे। वहां से फिर दिल्ली लौट कर आएंगे। इन यात्रियों की दिल्ली वापसी 27 दिसंबर की सुबह होगी। हालांकि महाराजा एक्सप्रेस इस रूट के अलावा कई अन्य रूटों पर भी चलती है। महाराजा एक्सप्रेस के इस साल तीन अन्य टूर पैकेज हैं। इस शाही सफर में वाकई यात्रियों को किसी महाराजा के महल की तरह अनुभव होता है। वहीं अगर किराए की बात की जाए तो महाराजा एक्सप्रेस की ट्रेन की टिकट तकरीबन 2 लाख से 15 लाख तक है। महाराजा एक्सप्रेस के पास 5 तरह के ट्रेन के पैकेज मौजूद हैं। देश में महाराजा एक्सप्रेस जितनी प्रसिद्ध है, उतनी ही विश्व में भी प्रसिद्ध है। महाराजा एक्सप्रेस ट्रेन को साल 2017 में विश्व के सबसे लग्जरी ट्रेन का अवार्ड मिल चुका है।
Related Articles

October 31, 2026
0
INDIA Alliance Rally: दिल्ली में INDIA गठबंधन की रैली से व्यापारियों को सता रहा डर, 12 हजार करोड़ का कारोबार दांव पर; सोनिया, अखिलेश और ममता को लिखी चिट्ठी

October 31, 2026
1

