नई दिल्ली। बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा आज पूरी दुनिया में अपनी पहचान बना चुकी हैं। प्रियंका अक्सर ही किसी न किसी वजह से सुर्खियों में बनीं रहती हैं। प्रियंका एक्टिंग के साथ सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। वह अक्सर ही निक संग तस्वीरों के अलावा अपनी हॉट एंड बोल्ड फोटोज शेयर कर फैंस को बड़ा सरप्राइज देती हैं। वहीं अब साल के आखिरी दिन प्रियंका ने अपनी खास तस्वीर के साथ नए साल का स्वागत किया है। ग्लोबल एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी एक लेटेस्ट तस्वीर पोस्ट की है। इस तस्वीर में वह एक झूल पर बैठी नजर आ रही हैं। इस दौरान प्रियंका ने लाइट पिंक कलर की शॉटन नाइट स्टाइल ड्रेस पहना है। वहीं इस ड्रेस के साथ उन्होंने बेदह ही क्यूट सा फुटवियर भी कैरी किया है। वहीं उनके बाल ओपन है और वह काला चश्मा लगाकर साइड पोज देती दिख रही हैं। इस दौरान वाकई प्रियंका बेहद ही खूबसूरत नजर आ रही हैं।
Related Articles

September 16, 2026
1
Healthy Diet: हर दिन खाते हैं पैकेट वाला खाना? ये आसान बदलाव बचा सकते हैं आपकी सेहत

September 16, 2026
1

