खट्टा-मीठा अनानास ना सिर्फ खाने में स्वादिष्ट लगता है, बल्कि उसके स्किन के लिए भी बेहद फायदे हैं। अनानास में विटामिन बी और सी मौजूद होता है जो ड्राई स्किन से निजात दिलाने में बेहद मददगार होता है। अनानास में ऐसे गुण मौजूद है जो कोलेजन को बढ़ाते हैं, इससे स्किन पर झुरियां कम आती हैं। अनानास में बेटा-कैरोटीन होता है, जो दोबारा से स्किन सेल्क को रिजेनरेट करता है। ये स्किन को एक्सफोलिएट करता है, इसमें मौजूद एंटी-इंफ्लामेंटरी गुण स्किन का मुहांसों से बचाव करते हैं। अगर आप भी अपनी स्किन में निखार लाना चाहती हैं तो अनानास को अपने ब्यूटी प्रोडक्ट में शामिल करें। अनानास का इस्तेमाल आप कुछ फेस मास्क को बनाकर कर सकते हैं जिससे आपकी स्किन में निखार आएगा। दूध ना सिर्फ सेहत के लिए फायदेमंद है बल्कि ये स्किन में भी निखार लाता है। दूध मॉइश्चर को स्किन में लॉक करता है। अगर आप इसे अनानास में मिक्स करके लगाएं तो आपकी स्किन हाइड्रेट रहेगी। यह फेस पैक ड्राय स्किन के लिए एक दम परफेक्ट है।इस मास्क को बनाने के लिए आधा अनानास लें और इसे मैश कर लें। अब इसमें 2-3 चम्मच दूध मिलाएं। दोनों के मिश्रण को अपने चेहरे और गले पर लगाएं। इस पेस्ट को कम से कम आधे घंटे तक चेहरे पर लगा रहने दें। 30 मिनट बाद फिर ठंडे पानी से अपना मुंह वॉश करलें। इसे हफ्ते में कम से कम 2 बार चेहरे पर लगाएं। अनानास आपकी स्किन से टॉक्सिन बाहर निकालता है और स्किन पोर्स खोलता है जबकि बेसन स्किन के लिए बेहद उपयोगी है। बेसन में स्किन को ब्राइट और लाइटनिंग के गुण मौजूद रहते हैं। चेहरे पर निखार लाने के लिए बेसन और अनानास को साथ मिक्स करके पेस्ट तैयार करें। ये मास्क डार्क स्पोट, मुंहासें, फाइन लाइन्स और डेड स्किन सेल्स से छुटकारा दिला सकता है।
Related Articles

November 2, 2026
7
Woollen Clothes Smell: स्वेटर और ऊनी कपड़ों से नहीं जा रही बदबू? घर पर ऐसे करें सफाई

October 31, 2026
6

