मुंबई। बॉलीवुड की जानी मानी अभिनेत्री बिपाशा बसु आज 42 वर्ष की हो गईं। सात जनवरी, 1979 को दिल्ली में जन्मीं बिपाशा ने अपने कैरियर की शुरूआत बतौर मॉडल की। बॉलीवुड में बिपाशा ने अपने कैरियर की शुरूआत वर्ष 2001 में प्रदर्शित फिल्म अजनबी से की। फिल्म में बिपाशा के अपोजिट अक्षय कुमार थे। फिल्म में बिपाशा का किरदार ग्रे शेड्स लिए हुए था। बावजूद इसके बिपाशा ने अपने दमदार अभिनय से दर्शकों को रोमांचित कर दिया। फिल्म के लिए बिपाशा को फिल्म फेयर की ओर से डेब्यू पुरस्कार भी दिया गया। वर्ष 2002 में बिपाशा को विक्रम भट्ट के निर्देशन में बनी फिल्म राज में काम करने का अवसर मिला। थ्रिलर से भरपूर राज भी दर्शकों को बेहद पसंद आई। साथ ही बिपाशा अपने दमदार अभिनय के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के फिल्म फेयर पुरस्कार के लिए नामांकित की गईं। वर्ष 2003 में प्रदर्शित फिल्म जिस्म बिपाशा के कैरियर की महत्वपूर्ण फिल्मों में शामिल है। इस फिल्म में बिपाशा ने एक बार फिर से नेगेटिव किरदार निभाया था।जिस्म में बिपाशा के अपोजिट जॉन अब्राहम थे। बिपाशा और जॉन की जोड़ी को दर्शकों ने बेहद पसंद किया। इस फिल्म की सफलता के बाद बिपाशा और जॉन की जोड़ी ने कई फिल्मों में साथ काम कर दर्शकों का मनोरंजन किया। बिपाशा ने वर्ष 2016 में अभिनेता करण सिंह ग्रोवर के साथ शादी कर ली। बिपाशा ने अपने सिने करियर में अबतक करीब 60 फिल्मों में काम किया है। हिंदी फिल्मों के अलावा बिपाशा ने तमिल, तेलगु और बांग्ला फिल्मों में भी अपने अभिनय का जलवा बिखेरा है।
Related Articles

September 15, 2026
2
Shah Rukh Khan: ‘अभी सिर्फ किंग पर फोकस’, फैंस के सवाल पर शाहरुख खान ने खोले दिल के राज

September 15, 2026
3

