लखनऊ । मौसम में हल्की ठंड का आलम बना रहा। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ जिलों में हल्की बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, शनिवार को शहर का मौसम शुष्क रहेगा। अगले दो दिनों में पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में गरज के साथ बारिश की संभावना है। पूर्वी उत्तर प्रदेश में मौसम में शुष्कता रहेगी। शुक्रवार को शहर का अधिकतम तापमान 29.0 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 15.2 डिग्री सेल्सियस पर दर्ज किया गया। शहर का एक्यूआइ स्तर 143 पर दर्ज किया गया। प्रदेश में शुक्रवार को सबसे कम तापमान फतेहगढ़ में 8.5 डिग्री सेल्सियस, और मेरठ में 9.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, अधिकतम तापमान झांसी में 30.4 डिग्री सेल्सियस, कानपुर में 29.8 डिग्री सेल्सियस और वाराणसी में 29.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विज्ञान विभाग के निदेशक जेपी गुप्ता के अनुसार, शनिवार को शहर का मौसम शुष्क रहेगा । पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है और दिन के समय में तेज तूफानी हवाएं चलने की आशंका है। मौसम के पूर्वानुमान के अनुसार आने वाले दो दिनों में अधिकतम तापमान 30.0 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 15.0 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है।
Related Articles

September 24, 2026
4
Earphone Cable Hack: ईयरफोन की तार को उलझने से बचाने का सबसे आसान तरीका, जेब में रखने से पहले करें ये काम

September 20, 2026
7
Potato Storage: कटे हुए आलू को काला होने से रोकना है? अपनाएं ये आसान किचन हैक्स

September 18, 2026
4
