बिलासपुर। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा चुनावी माहौल तैयार करने के लिए हिमाचल के तीन दिवसीय दौरे पर आ रहे हैं। नड्डा के दौरे का शेड्यूल जारी हो गया है, जिसके तहत नौ अप्रैल को शिमला दौरे पर होंगे, जबकि अगले दो दिन 10 व 11 अप्रैल को अपनी कर्मभूमि बिलासपुर सदर हलके के दौरे पर रहेंगे। भाजपा ने उनका गर्मजोशी से अभिनंदन करने के लिए योजना को अंतिम रूप दे दिया है। भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य स्वदेश ठाकुर ने खबर की पुष्टि की है। उन्होंने नड्डा के दौरे की जानकारी देते हुए बताया कि जेपी नड्डा नौ अप्रैल को हिमाचल आ रहे हैं। पहले दिन शिमला में विभिन्न कार्यक्रमों व बैठकों में भाग लेंगे और रोड शो भी करेंगे। इसके बाद वह 10 अप्रैल को बिलासपुर के लिए रवाना होंगे। इस दौरान दोपहर को टुटू में भाजपा शिमला ग्रामीण मंडल द्वारा उनका स्वागत किया जाएगा। उसके बाद दाड़लाघाट में अर्की भाजपा मंडल तथा नम्होल में नयनादेवी भाजपा मंडल द्वारा उनका अभिनंदन किया जाएगा।भराड़ीघाट के साथ लगते दसेरन में श्री नड्डा बूथ की बैठक में भी भाग लेंगे। स्वदेश ठाकुर के अनुसार नम्होल के बाद जेपी नड्डा ब्रह्मपुखर होते हुए बंदला जाएंगे। बंदला में वह हाइड्रो इंजीनियरिंग कॉलेज का निरीक्षण करेंगे। बंदला के बाद सिहड़ा व कोठी चौक में भाजपा के स्थानीय कार्यकर्ता, जबकि घुमाणी में घुमारवीं भाजपा मंडल व भगेड़ में झंडूता भाजपा मंडल के कार्यकर्ता उनका स्वागत करेंगे। भगेड़ से उनका अपने घर विजयपुर में अपने घर जाने का कार्यक्रम है। स्वदेश ठाकुर ने बताया कि छह अप्रैल को भाजपा का स्थापना दिवस मंडल स्तर पर धूमधाम से मनाया जाएगा। जिला के चारों मंडलों में स्थापना दिवस समारोहों में 5-5 हजार कार्यकर्ता भाग लेंगे।
Related Articles

November 24, 2026
8
Akali Dal Alliance: अकाली दल की NDA में वापसी पर गदगद हुए पीएम मोदी, बोले- पंजाब का हित सबसे पहले

November 24, 2026
7

