मुंबई। बॉलीवुड की जानीमानी अभिनेत्री आलिया भट्ट मई 2022 में अपनी पहली हॉलीवुड फिल्म की शूटिंग कर सकती है। आलिया भट्ट की फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी हाल ही में प्रदर्शित हुई है, जिसमें उनके अभिनय को बेहद पसंद किया गया है। आलिया अब हॉलीवुड सिनेमा में डेब्यू करने जा रही है। आलिया अभिनेत्री गैल गैडोट और जेमी डोर्नन के साथ स्क्रीन स्पेस शेयर करने वाली हैं। बताया जा रहा है कि आलिया भट्ट कथित तौर पर अप्रैल में रणबीर कपूर से शादी करेंगी। शादी के बाद आलिया अपनी पहली हॉलीवुड फिल्म की शूटिंग के लिए यूनाइटेड स्टेट्स ऑफ अमेरिका (यूएसए) के लिए उड़ान भरेगी।
Related Articles

August 26, 2026
2
Disha Patani Viral Video: दिशा पाटनी ने ‘शीला की जवानी’ पर लगाए ठुमके, ‘आवारापन 2’ की सक्सेस पार्टी में डांस का वीडियो वायरल

August 26, 2026
2

