प्रयागराज । यूपी एमएलसी चुनाव 2022 को लेकर प्रशासनिक तैयारियों हो रही हैं, वहीं राजनीतिक पार्टियां भी सक्रिय हैं। नौ अप्रैल को होने वाले इस चुनाव व 12 अप्रैल को मतगणना होगी। इस चुनाव को लेकर गुणा-गणित भी हो रही है। तैयारियों को अब अमली जामा पहनाने की जुगत तेज हो गई है। इसी क्रम में भाजपा ने भी अपनी तैयारी को अमली जामा पहनाने में जुटी है। कई ग्राम प्रधानों, बीडीसी सदस्य, जिला और ग्राम पंचायत सदस्यों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की है।प्रयागराज के सिविल लाइंस स्थित भाजपा कार्यालय में पार्टी कार्यकर्ताओं की बड़ी बैठक हुई। इसमें 50 से अधिक ग्राम प्रधान, बीडीसी सदस्य, जिला व ग्राम पंचायत सदस्यों ने भाजपा की सदस्यता ली। इस दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष एवं विधान परिषद सदस्य लक्ष्मणाचार्य भी मौजूद रहे। उन्होंने सभी को अंगवस्त्रम व माला पहनाकर स्वागत किया।भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष व विधान परिषद सदस्य लक्ष्मणाचार्य ने इस अवसर पर कहा कि केंद्र की मोदी व प्रदेश की योगी सरकार की नीतियों से प्रभावित होकर सशक्त व आत्मनिर्भर भारत के लिए सभी प्रधान व बीडीसी सदस्यों ने भाजपा का दामन थामा है। इस मौके पर भाजपा महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी, एमएलसी प्रत्याशी केपी श्रीवास्तव, अश्वनी दुबे, आरडी पाल, दयाराम पाल, शंभू नाथ धनगर, अमरनाथ यादव आदि मौजूद रहे।इसी क्रम में यूपी के कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्त नंदी ने मुट्ठीगंज मोहल्ला स्थित कार्यालय पर सभासदों के साथ बैठक की। इस मौके पर महापौर अभिलाषा गुप्ता नंदी भी मौजूद रहीं। भाजपा का स्थापना दिवस छह अप्रैल को है। भाजपाइयों ने इसे धूमधाम से मनाने की तैयारी की है। सभी पार्टी कार्यालयों पर ध्वजारोहण किया जाएगा। उसके बाद शोभायात्रा भी निकाली जाएगी। पूर्वाह्न दस बजे शक्ति केंद्रों पर कार्यकर्ता बड़ी स्क्रीन पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का संबोधन सुनेंगे। उसके बाद कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों के घर पर भी पार्टी का झंडा लाया जाएगा। इसे लेकर सिविललाइंस स्थित कार्यालय में यमुनापार इकाई की बैठक हुई। इसमें जिलाध्यक्ष विभवनाथ भारती ने कहा कि उस दिन सभी कार्यकर्ता पार्टी की टोपी व बिल्ले से सुसज्जित रहेंगे। इसी क्रम में भाजपा की महानगर इकाई के पदाधिकारियों ने भी बैठक कर स्थापना दिवस मनाने की रणनीति बनाई। कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता अपने शक्ति केंद्र पर पहुंचे और वहां की सभा में शामिल हों। संगठन की तरफ से विजय रैली भी निकाली जाएगी। उससे आम जन को भी जोड़ने का प्रयास किया जाए।
Related Articles

September 24, 2026
3
Bara News: बारा के विकास एजेंडे पर लखनऊ में अहम बैठक, विधायक डॉ. वाचस्पति ने सीएम योगी को सौंपा जनसमस्याओं का ब्यौरा

September 24, 2026
1

