लखनऊ । उत्तर प्रदेश सरकार की कैबिनेट बैठक मंगलवार को लोक भवन में सम्पन्न हो गई। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में आज 15 महत्वपूर्ण प्रस्ताव को हरी झंडी मिली। इसमें विधानमंडल के मानसून सत्र की तिथि भी शामिल है।योगी कैबिनेट की अहम बैठक आज लोकभवन में सम्पन्न हो गई। सीएम योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में करीब एक घंटा तक चली इस बैठक में 15 प्रस्तावों को हरी झंडी दी गई। उत्तर प्रदेश विधानमंडल का मानसून सत्र 19 सितंबर से शुरू होगा। इस प्रस्ताव पर मुहर लगाई गई। इसके साथ ही नगर विकास विभाग के 12 प्रस्ताव पास हुए। प्रदेश में चार नए नगर पंचायत को मंजूरी मिली।अयोध्या की मां कामाख्या नगर पंचायत सहित चार नई नगर पंचायतों का गठन हुआ है। अलीगढ़ नगर निगम समेत आठ नगर निकायों के सीमा विस्तार के प्रस्तावों पर लगी मुहर। अब कुल 756 नगर निकाय हो गए हैं। फर्रुखाबाद के कांपिल तक सीमा विस्तार, संकिसा को नगर पंचायत बनाया जायेगा, अयोध्या मां कामख्या नगर पंचायत बनेगी। इसके साथ ही साथ देवरिया और अलीगढ़ नगर निकाय का भी सीमा विस्तार होगा।
Related Articles

August 20, 2026
1
Ram Mandir Donation Scam: राम मंदिर में अब ऐसे होगी कर्मचारियों की निगरानी, फेस रीडिंग से हाजिरी; देरी पर नोटिस

August 20, 2026
1

