नई दिल्ली । फिल्म सर्कस में नजर आने वाली पूजा हेगड़े में इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। इसमें उन्हें वैनिटी में गरबा खेलते हुए देखा जा सकता है। पूजा हेगड़े फिल्म एक्ट्रेस है। वह जल्द फिल्म किसी का भाई, किसी की जान में भी नजर आएंगी। इस फिल्म में उनके अलावा रणवीर सिंह और जैकलीन फर्नांडिस की अहम भूमिका होगी। पूजा हेगड़े ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। इसमें उन्हें वैनिटी में गरबा खेलते हुए देखा जा सकता है। इसके साथ उन्होंने लिखा है, ‘वैनिटी में गरबा। जब आप हर दिन शूट कर रहे हो और गरबा का फोमो हो जाएं। उनका वीडियो कई लोगों को पसंद आया है। इसके पहले पूजा हेगड़े को मुंबई में स्पॉट किया गया था। वह जिम के बाहर नजर आईं थीं। इस अवसर पर उन्होंने शानदार जैकेट, क्रॉप टॉप और ब्लैक लेगिंग्स पहन रखी थी। इसमें उनके एब्स भी नजर आ रही है। पूजा हेगड़े जल्द महेश बाबू के साथ फिल्म SSMB28 में नजर आएंगी। इस फिल्म का पहला शेड्यूल शूट कर लिया गया है। फिल्म का अगला शेड्यूल 10 अक्टूबर से शुरू होगा। पूजा हेगडे महेश बाबू के साथ 2019 में आई फिल्म महर्षि में भी नजर आ चुकी है।
Related Articles

September 25, 2026
1
Entertainment News: रवीना-करिश्मा के साथ गया, अब कोमल रानी संग बप्पा के दर्शन पर गोविंदा ने तोड़ी चुप्पी, बोले- मुझे बदनाम करने की साजिश

September 25, 2026
3

