कुशीनगर। नगरपालिका और नगर पंचायत के अध्यक्ष पद के लिए सपा और भाजपा के घोषित प्रत्याशियों ने आज सोमवार को अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। नगरपालिका परिषद हाटा से अध्यक्ष पद के भाजपा से राजू मद्धेशिया ने नगर पंचायत सुकरौली से अध्यक्ष पद के लिए भाजपा के वरूण जायसवाल और नगर पंचायत मथौली से जवाहर लाल सिंह ने भाजपा विधायक मोहन वर्मा व कार्यकर्ताओं के साथ नामांकन पत्र दाखिल किया।
इसके अलावा समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी रामानंद सिंह ने अपने समर्थकों सहित तहसील में पहुँचकर नामांकन पत्र दाखिल किया। इस दौरान सपा के वरिष्ठ नेता रणविजय सिंह (मोहन) मौजूद रहे। आज अंतिम दिन रहने के कारण सभासद और अन्य प्रत्याशियों ने भी अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।
भाजपा प्रत्याशी किरन जायसवाल ने दाखिल किया पर्चा
कसया कुशीनगर। भारतीय जनता पार्टी की अधिकृत प्रत्याशी किरन जायसवाल पत्नी राकेश कुमार जायसवाल ने नगरपालिका परिषद कुशीनगर के अध्यक्ष पद के लिए कसया तहसील में बने कक्ष में अपना नामांकन दाखिल किया। सोमवार को अपने पति राकेश जायसवाल व समर्थकों के साथ तहसील पहुंची। जहां प्रस्तावक के साथ नामांकन कक्ष में जाकर आरओ, एआरओ को अध्यक्ष पद का पर्चा दाखिल किया।
राकेश दो बार नगरपालिका से अध्यक्ष पद के लिए अपना भाग्य आजमा चुके हैं। पिछली बार भी किरन जायसवाल चुनाव लड़ीं थीं और मामूली मतों से हार गई थीं। श्रीमती जायसवाल ने कहा कि कुशीनगर के विकास के लिए जनता की अदालत में आयी हूँ। आप सभी अपना बहुमूल्य मत और आशिर्बाद दें। कुशीनगर स्मार्ट सिटी, क्लीन व ग्रीन सिटी के रूप में स्वच्छ और सुंदर बनेगा।
Related Articles

May 31, 2026
123
Lucknow News: बंसल क्लासेस (कोटा) का लखनऊ में भव्य शुभारंभ, बिमला इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल में नए शैक्षणिक विंग का उद्घाटन

February 5, 2026
13

