Haryana- गुरुग्राम में बड़ी वारदात को अंजाम दिया गया है । यहां सुशांत लोक फेस-2 में टेनिस खिलाड़ी राधिका यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गई। राधिका की उम्र महज 24 साल थी। शुरुआती जानकारी के मुताबिक राधिका के पिता पर ही गोली मारने का आरोप है। पुलिस ने बताया कि राधिका के पिता सोशल मीडिया पर बेटी द्वारा रील बनाने से नाराज थे। जांच में यह बात सामने आई है कि पिता ने बेटी के ऊपर पांच बार फायरिंग की थी, जिसमें से तीन गोली राधिका को लगी है। पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही हत्या में जिस हथियार का इस्तेमाल किया गया है वो भी बरामद कर लिया है । बता दें कि राधिका राज्य स्तरीय टेनिस खिलाड़ी थी और उसने कई प्रतियोगिताएं जीती थीं|
Related Articles

March 5, 2026
10
Nitish Kumar Political News: नीतीश कुमार चले दिल्ली… राज्यसभा के लिए किया नामांकन, अमित शाह भी रहे मौजूद

February 17, 2026
10

